फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 72 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश करके मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से 72 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना मानेसर को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रेवाड़ी के बऊवा गांव निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगरपालिका कार्यालय फर्रुखनगर के पास किराये पर रहता है। शेयर बाजार से संबंधित एक टेलीग्राम ग्रुप मे जुड़ने के बाद उसके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल व मैसेज आने लगे। इनमें रुपये निवेश करके मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी दी जाती। जालसाजों की बातों में आकर मनोज ने 72 हजार रुपये बताए खाते में भेज दिए। मनोज को रुपये भेजने के बाद मुनाफा नहीं मिला तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें