एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह गुरुग्राम शहर गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के हीरानगर में स्कूटी सवार को तीन लोगों ने गोली मारी है। युवक के पैर और पेट में गोली लगी है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक को तीन से चार गोलियां मारी हैं। गुरुग्राम के हीरा नगर में आरओ का काम करने वाले युवक को गोलियां मारी गई हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीम गठित की हैं।