नूंह के पुनहाना में रावण दहन देख कर आ रहे बाइक सवार चार लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों व पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर हालत में नलहड़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। तीन लोगों की मौत के बाद नैवाना गांव में मातम छा गया। हादसे में राहुल पुत्र बाबूलाल 22 वर्षीय, सन्नी पुत्र बाबूलाल 25 वर्षीय व सन्नी की 5 वर्षीय पुत्री की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी है।