फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से जगह-जगह लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव का असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर दिखा। वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे। जाम लगने वाले प्वाइंट पर ट्रैफिक के जवान मुस्तैद नजर आ रहे थे। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर अलर्ट भी कर रखा था।
विज्ञापन

रात में शुरू हुई बारिश का असर सुबह से ही सड़कों पर दिखने लगा। सोहना रोड पर वाहन-धीरे-धीरे निकल रहे थे। इसके साथ ही दौलताबाद रोड पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। ज्यादातर लोगों को सेक्टर दस व सेक्टर 15 के साथ सोहना चौक व बस अड्डे के पास जाम से जूझना पड़ा। शीतला माता रोड पर भी वाहन पानी में फंसे। ट्रैफिक पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद किनारे कराया गया।
जीएमडी के कंट्रोल रूम से थी पूरे शहर में नजर
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जीएमडीए के कंट्रोल रूम में ट्रैफिक पुलिस नजर रख रही थी। जहां से वाहनों के बढ़ने वाले दबाव पर संबंधित पुलिस अधिकारी को अलर्ट किया जा रहा था। इसके साथ कैमरे में दिखने वाली तस्वीर के आधार पर उस रोड से गुजरने के लिए पुलिस ने अलर्ट भी जारी किया। ट्रैफिक पुलिस ने अपील किया कि आवश्यक होने पर ही घर से निकले।
विज्ञापन

भोंडसी में लगा जाम
सोहना । गुरुग्राम रोड पर बरसात से जलभराव होने के कारण भोंडसी में सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। वहीं जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। पुलिस कर्मी वाहनों को निकलवाने में जुटे थे। वहीं गुरुग्राम सोहना रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते नालो में पानी भर गया और कोई निकासी नही होने के कारण पानी वापिस ऊपर की ओर सड़क पर आ रहा था। भोंडसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते सड़क पर पानी निकासी की कोई सुविधा तक नहीं थी। जिसके चलते एचपी पेट्रोल पंप के साथ सड़क नीचा होने के कारण घुटनों घुटनों पानी भर गया और उसमें वाहन भी फंस गए और जलभराव के चलते वाहन चालक डर डर के वाहनों को निकाल रहे थे। वहीं दूसरी ओर सोहना में भी तावडू बाईपास पर नाला खुला होने के कारण एक बाइक सवार गिर पड़ा।
विज्ञापन

जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान कहीं पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस टीम को सड़क पर उतारा गया था।
आर एस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें