फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीडीसी ने एआई-सक्षम निशुल्क जॉब पोर्टल किया लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के लिए रोजगार के अवसर होंगे अब और अधिक सुलभ
विज्ञापन

डिजिटल प्लेसमेंट प्रणाली से देशभर के उद्योगों से सीधे जुड़ सकेंगे प्रशिक्षित विद्यार्थी, पोर्टल का उपयोग पूरी तरह


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपैरल ट्रेनिंग एंड डिज़ाइन सेंटर (एटीडीसी) ने छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को एआई-सक्षम जॉब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस नई डिजिटल पहल के माध्यम से संस्थान की पारंपरिक प्लेसमेंट प्रक्रिया को आधुनिक, पारदर्शी, तेज एवं तकनीक आधारित प्रणाली में परिवर्तित किया गया है। पोर्टल का विकास एटीडीसी के राष्ट्रीय प्लेसमेंट विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल परिवर्तन टीम द्वारा एईपीसी एवं एटीडीसी के अध्यक्ष डॉ. ए शक्तिवेल के मार्गदर्शन और प्रोफेसर डॉ. रूपक वशिष्ठ, महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एटीडीसी के नेतृत्व में संस्थान स्तर पर ही किया गया है।

पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कॅरिअर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता जागरूकता कार्यशाला में बी.वोक तथा एवीआई पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को कॅरिअर प्लानिंग, प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने, साक्षात्कार की तैयारी, संचार कौशल, कार्यस्थल की अपेक्षाओं, उद्योग की बदलती जरूरतों तथा भविष्य के रोजगार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर विशेषज्ञों एवं मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा व्यावहारिक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उद्योग विशेषज्ञों से संवाद कर वर्तमान भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के बदलते स्वरूप को भी निकटता से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया एआई-सक्षम जॉब पोर्टल विद्यार्थियों को अपना डिजिटल प्रोफाइल तैयार करने, देशभर में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। वहीं, उद्योग जगत और नियोक्ता एटीडीसी द्वारा प्रशिक्षित योग्य अभ्यर्थियों के राष्ट्रीय प्रतिभा भंडार तक आसानी से पहुंच बना सकेंगे। इस पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अंतिम उपयोगकर्ताओं अर्थात विद्यार्थियों और उद्योग—दोनों के लिए इसका उपयोग पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, जिससे रोजगार प्रक्रिया अधिक सुलभ, समावेशी और प्रभावी बनेगी। संस्थान की सूचना प्रौद्योगिकी टीम द्वारा विकसित यह स्वदेशी डिजिटल समाधान किफायती होने के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तार योग्य भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें