फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टीईटी परीक्षा को लेकर विधायक से मिला संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभाग द्वारा जारी पत्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए निर्धारित अवधि के भीतर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) उत्तीर्ण करने की शर्त लगाए जाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और उनके हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

विनोद ठाकरान राष्ट्रीय कार्यकारी महासचिव और जिला संरक्षक दुष्यंत ठाकरान के अनुसार, पूर्व में वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर यह व्यवस्था लागू नहीं मानी जाती थी, लेकिन अब विभागीय पत्र में वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करने की शर्त का उल्लेख किया गया है। निर्धारित अवधि में टीईटी उत्तीर्ण नहीं करने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों की सेवा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए संघ ने विधायक मुकेश शर्मा को इस समस्या को हल करवाने का आग्रह किया। संघ को आश्वासन दिया कि टेट को लेकर वो स्वयं भी सरकार से बात करेंगे और इसका हल जरूर करवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें