फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जमालगढ़ में दबंगों पर मारपीट का आरोप, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना।
उपमंडल के गांव जमालगढ़ में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जातीय रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडा से लैस होकर उन पर हमला कर उन्हें पीटा है। अचानक हुए हमले में परिवार के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का कहना है कि पहले भी आरोपियों से विवाद हुआ था, जिसका बिरादरी तौर पर फैसला करा दिया गया। सोमवार रात को दबंगों ने उसी रंजिश का बदला लेने के लिए हमला किया। पीड़ित सद्दाम पुत्र आस मोहम्मद ने पुन्हाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सद्दाम ने बताया कि गांव में उसकी हेयर सैलून की दुकान है। दुकान पर वह और उसका भाई व चाचा बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी गांव के इमदाद, सज्जाद, अरशद, सपात, अफजल व आसू उसकी दुकान पर आए और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें