फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। जानकारी के अनुसार, यात्रा का आयोजन मंडल अध्यक्ष द्वारा निर्धारित स्थान और परमिशन के आधार पर किया गया था, जिसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम शुरुआत में सफलतापूर्वक चला, लेकिन समापन के दौरान नपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के सामने ही कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गिराने की राजनीति करने के आरोप लगाया। इस बहस के चलते जिला अध्यक्ष बैठक से उठकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें