फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता निकिता का कॉलेज में सम्मान

विज्ञापन
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी निकिता को कॉलेज में सम्मान करते विदायक मुकेश शर
विज्ञापन
-विधायक मुकेश शर्मा ने 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

-बीआर शंकरानंद बोले- परिश्रम में भक्ति जुड़ जाए तो तप बन जाता है
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 2026 एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली जिले की खिलाड़ी निकिता कुमारी का द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में सम्मान किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित समारोह में निकिता और उनके परिवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर विधायक मुकेश शर्मा ने निकिता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 26 सितंबर को ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। निकिता स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थीं। उनकी उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री एवं मुख्य अतिथि बीआर शंकरानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा प्रांत के संघचालक प्रताप सिंह, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कौशिक और विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीआर शंकरानंद ने निकिता को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम के साथ जब भक्ति शामिल होती है तो वह तप में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि इससे अनुशासन, समर्पण और धैर्य की भावना भी विकसित होती है। प्रताप सिंह ने कहा कि निकिता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के अवसर भी मिलने चाहिए।
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा ने निकिता को 51 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निकिता ने स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने निकिता के माता-पिता और प्रशिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मनीषा राणा ने निकिता की उपलब्धि को महिला शक्ति और खेल प्रतिभा का उदाहरण बताया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष एवं पद्मश्री प्रो. सुनील डबास ने भी निकिता को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें