भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, फैंस बोले- भारत ही जीतेगा फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रविवार को रात 8 बजे होने वाले एशिया कप फाइनल से पहले फरीदाबाद में आम लोग और क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। यही कारण है कि जिले के कई बड़े होटलों में बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगा दी गई हैं, जिससे कि होटल में आने वाले क्रिकेट फैंस भी मुकाबला आराम से देख पाएं। इनमें ग्रैंड डिलाइट होटल, होटल डिलाइट समेत कई बड़े होटल शामिल हैं।
कई युवा क्रिकेट फैंस ने बताया कि पिछले दो मुकाबलों की तरह भारत एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाएगा। हालांकि, इस बीच कुछ फैंस ऐसे भी रहे जिन्होंने जीतेगा तो भारत ही और कुछ पाकिस्तान से मुकाबले नहीं होने चाहिए इसका समर्थन कर रहे थे।
भारतीय टीम ही मैच जीतेगी, पाकिस्तान को एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ेगी। अभिषेक शर्मा अपने छक्कों से फिर से पाक गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देंगे।
- ऋषिका तिवारी, क्रिकेट फैन
भारत आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लेगा, पर पहलगाम जैसे हमले के बाद पाकिस्तान से किसी तरह का कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। -
पवन सिंह, क्रिकेट फैन
पाकिस्तान को फिर से हराने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 41 साल में पहली बार दोनों देश एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे को मजा आएगा। -
सूरज कुमार, क्रिकेट खिलाड़ी
मुकाबले की पूरी तैयारी हो चुकी है। दर्शकों के लिए होटल में बड़ी स्क्रीन लगा दी गई हैं। सब साथ में भारत को फाइनल जीतते हुए देखेंगे। -
बंटी भाटिया, होटल डिलाइट ग्रैंड मालिक