फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिव्यांग किशोर को पीटने के आरोप में एएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के मामला उठाने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

-साइकिल चोरी का आरोप लगाकर एएसआई ने दिव्यांग किशोर की पिटाई की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आर्य नगर निवासी दिव्यांग किशोर को पीटने के मामले में अधिकारियों ने जांच करते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है। दूसरी तरफ, पुलिस ने साइकिल चोरी का भी मामला अज्ञात के खिलाफ भी दर्ज किया है।
आर्य नगर निवासी महिला ने बताया कि उसका 13 वर्ष का पोता दिव्यांग है। वह 18 मार्च को मोहना रोड से कहीं जा रहा था। किशोर को एएसआई रोहताश ने शक के तौर पर पकड़ लिया और उस पर जबरन साइकिल चोरी करने का आरोप लगाया। पूछताछ के लिए उसे महाराजा अग्रसेन चौकी ले गया। जहां एएसआई ने अग्रसेन पुलिस चौकी में तैनात कर्मियों के समक्ष बच्चे पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। उस बच्चे के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने घटना की सूचना पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर को दी। उसके बाद पूरी घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठाई। 21 मार्च को पीड़ित परिवार डीसीपी और एसीपी से मिले। जिस पर अधिकारियों ने जांच करते हुए एएसआई रोहताश के खिलाफ कार्रवाई के आदेश देते हुए उसे निलंबित कर दिया गया।दूसरी ओर, सेक्टर-2 निवासी एएसआई रोहताश ने अपने बेटे की नई रेंजर साइकिल चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को वह बेटे के लिए एक नई रेंजर साइकिल खरीदकर लाए थे। उसने उसे घर के अंदर खड़ी कर दी थी। 17 मार्च को करीब साढ़े तीन बजे बच्चे की घर के अंदर से साइकिल चोरी हो गई। इसी मामले में एएसआई दिव्यांग किशोर को पकड़ कर पिटाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें