फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में अर्जुन नगर स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रुप डांस, सोलो डांस और रागनी में प्रथम स्थान हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से पार्थ इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन नगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डांस, सोलो डांस और रागनी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, स्किट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादीपुर की टीम विजेता रही।
ग्रुप डांस में जैकबपुरा ने दूसरा और सेक्टर-43 ने तीसरा स्थान हासिल किया। सोलो डांस में जैकबपुरा दूसरे और फर्रुखनगर तीसरे स्थान पर रहा। रागनी प्रतियोगिता में पटौदी ने दूसरा और टीकली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किट में भोंडसी दूसरे और ऊंचा माजरा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थी हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ते हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र लोहचब और जिला गणित विशेषज्ञ बलवान बाना ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और टीम भावना विकसित होती है। जिला सांस्कृतिक उत्सव समन्वयक संगीता सुनेजा ने आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन टीम का आभार जताया। निर्णायक मंडल में मदन डागर, संजय सुनेजा, मुकेश, हर्ष, सतीश मस्तान और विनीत शामिल रहे। अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें