फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिन से 250 पार एक्यूआई, तीन स्टेशन ही कर रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी का वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। बीते दो दिनों से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 250 के पार बना हुआ है, जो खराब श्रेणी में आता है। शुक्रवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 253 और मानेसर का 258 दर्ज किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि मौसम साफ होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। शहर में प्रदूषण स्तर मापने वाले चार में से केवल तीन स्टेशन ही काम कर रहे हैं, दो दिन से एक स्टेशन बंद है। इससे सटीक आंकड़े जुटाने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण का मुख्य कारण बढ़ता वाहन उत्सर्जन, निर्माण कार्य और आसपास के इलाकों में पराली जलाना है। प्रशासन कागजों में नियमों के पालन का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात नजर आ रहे हैं। नागरिकों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें हो रही हैं। पर्यावरण विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य के अलावा घरों से बाहर न निकलने और मास्क पहनने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें