फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आशियाने नहीं तोड़े जाने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की भूमि पर बनीं काॅलोनियों का मामला सीएम दरबार में पहुंचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के वार्ड नम्बर 13 में पर्यटन विभाग की भूमि पर बनीं अवैध काॅलोनियों का मामला मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गया है। लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंप कर आशियानों को न तोड़े जाने की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि आशियानों में गरीब परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं, जो बेघर हो जाएंगे।
सोहना की पहाड़ काॅलोनी व पीर काॅलोनी में बसे करीब 24 नागरिकों ने रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चंडीगढ़ आवास पर पहुंचकर पर्यटन विभाग की भूमि पर बने निर्माणों को न तोड़ने की गुहार लगाई। ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि वार्ड नम्बर 13 में गरीब व मजदूर वर्ग के लोग निवास करते हैं। वार्ड की आबादी करीब 4 हजार है जिसमें पीर काॅलोनी व पहाड़ काॅलोनी भी आती हैं। बीते दिनों पर्यटन विभाग ने दोनों कालोनियों की भूमि को अपना बतलाकर तोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इससे स्थानीय नागरिक भयभीत व बेचैन हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दोनों काॅलोनियों में लोग करीब 60 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं जिनको बिजली, पानी, सड़क, सीवर आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हुई हैं। पर्यटन विभाग उनको बेघर करने में लगा हुआ है। लोगों ने मुख्यमंत्री से दोनों काॅलोनियों को न उजाड़ने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल कुमार, पूर्व पार्षद जुम्मा, विनोद, मकसूद, शाहिद खान, कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये है मामला
सोहना कस्बे के वार्ड नम्बर 13 में बसीं पहाड़ काॅलोनी व पीर काॅलोनी में पर्यटन विभाग की भूमि पर करीब 250 आशियाने निर्मित हैं। उक्त भूमि करीब साढ़े नौ एकड़ है। भूमि पर करीब 15 वर्षों से अदालती व प्रशासनिक जंग चल रही थी किंतु बीते दिनों पर्यटन विभाग ने अदालती जंग जीत ली। भूमि पर कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। करीब एक माह पूर्व विभाग ने अवैध रूप से बनाए आशियानों को तोड़ने का अल्टीमेटम भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें