फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिकों से मतदाता सूची सत्यापन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026....
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने के लिए किया जा रहा प्रेरित

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिले में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत गुरुग्राम में व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची सत्यापन, नए मतदाता पंजीकरण व निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नोडल अधिकारी व एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि बुधवार को एमएसएमई विभाग, गुरुग्राम रोडवेज, पशुपालन विभाग व विभिन्न विद्यालयों द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुग्राम रोडवेज द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों एवं आमजन को एसआईआर-2026 के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की टीम ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी व उनके प्रश्नों का समाधान भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ खेड़ी में निबंध लेखन प्रतियोगिता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवादा फतेहपुर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाता की भूमिका और मतदाता सूची के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आगामी 14 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें