फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ज्वाला मिल के पास शिफ्ट होगी पानी की पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 की जद में आ रही पानी की मास्टर लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। 400 एमएम व्यास की डीआई पाइपलाइन को शिफ्ट करने पर करीब 6.65 लाख रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत लेग-1 ड्रेन को पार करने के लिए मौजूदा 400 एमएम पाइपलाइन को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही 400 एमएम के दो नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे। जलापूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए पाइपलाइन शिफ्टिंग आवश्यक है। जीएमडीए की ओर से लेग-1 का निर्माण कराया जाना है। ऐसे में लेग-1 को क्रॉस कर रही इस पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाना है। ओल्ड दिल्ली रोड से रेजांगला चौक तक मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 के पुनर्निर्माण और नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके तहत आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन (प्रीकास्ट बॉक्स के साथ) का निर्माण होगा। इस योजना पर करीब 32.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जगह की कमी को देखते हुए प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स तकनीक का उपयोग किया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार लाइन को शिफ्ट करने का टेंडर जारी कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें