बिजली निगम को पैसे और जमीन उपलब्ध कराने के बावजूद राइजिंग होम्स में नहीं बन पाया सब स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स (सारे होम्स) सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बिजली निगम के मुख्य अभियंता को पत्र लिख कर सोसाइटी में 33 केवी बिजली सब स्टेशन शीघ्र बनवाने की मांग की है।
इस सोसाइटी में 1500 परिवार रहते हैं। सोसाइटी में 11 केवी की अस्थायी लाइन करीब 6.5 किलोमीटर दूर से आने, फॉल्ट आने की वजह से या कहीं जोड़ लग जाने के कारण यहां आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। आने वाले दिनों में सोसाइटी में पांच हजार परिवार रहेंगे। सोसाइटी प्रबंधन की ओर से 33 केवी सबस्टेशन के लिए बिजली निगम को करीब 5 करोड़ की बैंक का गारंटी और अन्य राशि दी जा चुकी है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने लिखा है कि पिछले एक साल से लोग 33 केवी सबस्टेशन का इंतजार कर रहे हैं। उनकी मांग की शीघ्र पूर्ति की जाए।