फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी देशवासी जल्द ही गुरुग्राम के बेसहारा बच्च्चों को अपना सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर चार स्थित ओल्ड एज होम में सोमवार को जिले की पहली दत्तक ग्रहण एजेंसी का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसके माध्यम से नवजात लावारिस बच्चों को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया तेजी से अमल में आएगी। इससे स्थानीय लोग किसी भी बेसहारा बच्चेे के मां-बाप बन सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं कुछ दिनों बाद देश के किसी भी कोने के लोग यहां के बच्चों को अपना सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष परीशा शर्मा ने इस एजेंसी का शुभारंभ करते हुए कहा कि परिषद बेसहारा बच्चों को उचित सहारा देना चाहती है। इसलिए निसंतान अथवा आर्थिक रूप से संपन्न दंपती आगे आएं और उन्हें गोद लें। इससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होने के साथ ही खुद को भी मानसिक सुख की अनुभूति होगी। इसमें एक लंबी कानूनी प्रक्रिया होती है, जिसमें दत्तक ग्रहण एजेंसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोई भी दंपती इन नियमों का पालन करते हुए बच्चों को गोद ले सकेंगे। दंपती के अलावा एकल महिला व पुरुष भी बच्चे गोद ले सकते हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने बच्चा गोद लेने के लिए सेंट्रल एडाप्शन रिसोर्स अॅथारिटी (कारा) गठित की हुई है। ये संस्था महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। इसके लिए कारा की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस अवसर पर गुरुग्राम मंडल बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल, कार्यक्रम अधिकारी अनिल दहिया, जिला बाल कल्याण परिषद की सुपरवाइजर मीनाक्षी, लेखाकार अनिल दांगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें