फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विचार गोष्ठी में अनुज रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय शुरू करने का नाम नहीं है, बल्कि यह नई सोच, आत्मनिर्भरता और समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है।उन्होंने युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में मोहित (ट्रेड : फिटर) ने प्रथम, नमन (ट्रेड : मशीनिस्ट) ने द्वितीय व रोहित (ट्रेड: कोपा) ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सरफराज (ट्रेड : वेल्डर) प्रथम, विकास कुमार (ट्रेड: डीएमएम) द्वितीय व ध्रुव (ट्रेड: फिटर) तृतीय स्थान पर रहे। विचार गोष्ठी प्रतियोगिता में अनुज (ट्रेड: ई/एम) प्रथम, रिंकू (ट्रेड: मशीनिस्ट) द्वितीय और जतिन (ट्रेड: ई/एम) तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर संस्थान के उप-प्रधानाचार्य सुभाष चंदर, वर्ग अनुदेशक सुरेश कुमार, संदीप गर्ग, मशीनिस्ट अनुदेशक दीपक, पवन, एएस अनुदेशक सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें