फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में मनाया एंटी डेंगू माह

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एंटी डेंगू माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसआई राममेहर ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डेंगू से बचाव, लार्वा की पहचान, व मच्छरों के प्रजनन रोकने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। राममेहर ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर, पानी की टंकियों, टायर व अन्य बर्तनों की सफाई जरूर करनी चाहिए ताकि पानी जमा न हो पाए। कार्यक्रम में पानी से फैलने वाली बीमारियों जैसे उल्टी, दस्त, पीलिया, हैजा, व टीबी से बचाव के उपायों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें