-काॅलेज में 400 से ज्यादा सीटें खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के कॉलेजों में स्नातकोत्तर के कोर्स की दाखिला प्रक्रिया बीते मंगलवार को पूरी हो गई थी। जिसके बाद दाखिला पोर्टल बंद कर दिया गया। हालांकि अब भी कई कॉलेजों में 20 से 25 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इस स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय को दोबारा पोर्टल खोलने की मांग की है। विभाग से मंजूरी मिलते ही दाखिला प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो सकती है।
पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया जुलाई के मध्य में शुरू हुई थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 19 अगस्त को दाखिले की अंतिम तिथि थी। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया था। कॉलेजों का कहना है कि सीटें खाली रहने से कई छात्रों को अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसी बीच स्नातक कोर्स की दाखिला प्रक्रिया जारी है और इसमें 28 अगस्त तक छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि पीजी दाखिले के लिए भी विभाग जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगा।
काॅलेज रिक्त सीटें
-द्रोणाचार्य काॅलेज - 240
-जाटौली काॅलेज - 50
-सेक्टर 52 काॅलेज - 45
-सेक्टर नौ काॅलेज - 80