फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनन्या का ओडिशा की महिला टी-20 टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले की युवा क्रिकेट प्रतिभा अनन्या राउत ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर आगामी सत्र 2025-26 के लिए बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में ओडिशा टीम में जगह बनाई है। यह चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। अनन्या सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में पिछले चार सालों से कोच कुणाल चौहान की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं।

अनन्या राउत बचपन से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि रखती थीं। जिले के विभिन्न स्कूल और जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी, स्पिन गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। पिछले सीजन में अंडर-19 राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय ट्रायल्स में शामिल होने का मौका मिला।
विज्ञापन



बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लिए आयोजित ट्रायल्स में अनन्या ने न केवल अपनी तकनीकी कुशलता दिखाई, बल्कि दबाव के समय मैच का रुख बदलने की क्षमता भी साबित की। उनकी ऑलराउंड क्षमताओं ने उन्हें ओडिशा टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में जगह दिलाई।
विज्ञापन




अनन्या की सफलता में उनके परिवार और कोच कुणाल चौहान का विशेष योगदान रहा है। उनके कोच ने बताया कि अनन्या ने अभ्यास में हमेशा अनुशासन और धैर्य बनाए रखा। सुबह जल्दी उठकर फिटनेस और नेट सेशन में भाग लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। परिवार ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी सत्र 2025-26 में ओडिशा टीम का मुकाबला भारत के विभिन्न राज्यों से होगा। टीम प्रबंधन ने पहले ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन पर काम शुरू कर दिया है। अनन्या ने कहा कि वह आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी और टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें