फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, छानबीन कर रही पुलिस
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना अंतर्गत कासन गांव में एक महिला ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मृतका की पहचान हिमांशी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पति पवन भारद्वाज के साथ कासन में किराये के कमरे में रह रही थी और उसका मायका दिल्ली के उत्तम नगर में है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब ढाई साल पहले हिमांशी की शादी हुई थी। उसका पति मानेसर क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को पति ड्यूटी पर गया हुआ था। रात को जब वह वापस कमरे पर आया तो कमरा अंदर से बंद मिला। जब पवन ने कमरे में झांककर देखा तो हिमांशी का शव फंदे से लटका हुआ था। मामले में आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतका के पति पवन भारद्वाज और उसके मायके वालों बयान दर्ज किए हैं। जांच में पता चला कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई। मायके वालों ने किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या मामले में अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें