फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धार्मिक स्थल को तोड़ने वाले अधिकारियों पर हो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को बताया निदंनीय
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 स्थित आदमपुर झाड़सा गांव में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला जिला प्रशासन द्वारा तोड़े गए धार्मिक स्थल का मुआयना करने पहुंचे। तोड़फोड़ की कार्रवाई को निदंनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक स्थलों को तोड़ने में लगी है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि धार्मिक स्थलों से चंदा चोरी करके भाजपा सरकार अपनी पार्टी के फंड में जोड़ने लगी है। इस मामले में धार्मिक स्थल को तोड़ने वाले अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार व प्रशासन ने यहां धार्मिक स्थल तोड़कर चढ़ावे को लेकर गए हैं, उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कौन लोग थे उनकी पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थल कहीं किसी विकास कार्य में रुकावट भी नहीं बन रहा था, फिर भी तोड़ा गया। किसी सड़क या सरकारी प्रोजेक्ट के बीच अगर धार्मिक स्थल आता है और उसे तोड़ा जाता है तो पूरी तरह से पूजा-पाठ किया जाता है, उसके बाद ही धार्मिक स्थल की जगह को बदला जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन किया है। अगर इस महापंचायत में बुलाया जाएगा तो जरूर आऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें