फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन कंपनी का 25 लाख रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर इलाके में ट्रक ड्राइवरों पर अमेजन कंपनी का 25 लाख रुपये का सामान चोरी करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अमेजन के वेयरहाउस से सामान की डिलीवरी करने के रास्ते में उन्होंने चोरी की। वेयरहाउस के सुपरवाइजर की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिलासपुर निवासी मोनू शर्मा की शिकायत के अनुसार, वह फर्रुखनगर स्थित अमेजन कंपनी के वेयरहाउस में बतौर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। 15 फरवरी को ड्राइवर अमित और जगराज ट्रक में 787 सामान के बॉक्स लोड करके डिलीवरी के लिए भिवाड़ी वेयरहाउस ले गये थे। दोनों ने उसी दिन सामान पहुंचा दिया और कंपनी के अन्य सामान लेकर लखनऊ के लिए निकल गये। जहां से 20 फरवरी को वापस राठीवास स्थित पार्किंग में आकर गाड़ी खड़ी कर दी और किसी काम से अपने घर चले गये।
आरोप है कि उनके पास 25 फरवरी को कंपनी की ओर से ईमेल प्राप्त हुआ। जिसमें डिलीवर हुए सामान में 25 लाख रुपये का सामान कम पाया गया। इसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों को फोन किया तो उनके फोन लगातार बंद जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें