गुरुग्राम। मार्च के महीने में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को गुरुग्राम में 63 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जोकि इस माह की सर्वाधिक संख्या है। वहीं 51 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए है। यहां पहले से ही मौतों का आंकड़ा 358 है।
जिले में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान भी छेड़ा हुआ है। लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर पहले से अधिक भीड़ बढ़ रही है। लोग कोविड के नियमों का पालन करने के लिए मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से बार-बार आग्रह कर रहा है कि वे सामाजिक दूरी और फेस मास्क का पालन अवश्य करें।
मार्च में संक्रमितों की स्थिति
दिन संक्रमित
1 मार्च 36
2 मार्च-48
3 मार्च-44
4 मार्च- 52
5 मार्च- 51
6 मार्च- 48
7 मार्च -63