फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्षदों का आरोप ठेकेदार नहीं उठाते फोन, विकास काम अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू में ठेकेदारों की मनमानी से विकास कार्य ठप, पार्षदों ने एसडीएम को सौंपी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। शहर में ठेकेदारों की मनमानी के चलते विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद हैं जिसके चलते गलियों में अंधेरा रहता है। इसके साथ ही अधूरे निर्माण कार्यों से लोग परेशान हैं। सोमवार को चेयरपर्सन प्रतिनिधि व मंडी यूनियन के प्रधान संजय गोयल की अगुवाई में करीब एक दर्जन पार्षदों ने एसडीएम जितेंद्र गर्ग से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन


पार्षदों ने बताया कि ठेकेदार उनके फोन तक नहीं उठाते। शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद हैं, जिससे शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों को अंधेरे के कारण भारी असुविधा हो रही है। बावला रोड पर अधूरा निर्माण कार्य के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। पार्षदों ने ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर पार्षद शुभलता प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला (वार्ड 16), विजयपाल सहरावत (वार्ड 10), तरुण रोहिल्ला (वार्ड 5), पूनम प्रतिनिधि कैलाश (वार्ड 9), निरंजन उर्फ लीलू (वार्ड 8), मदन मोहन (वार्ड 14) समेत अन्य ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें