फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने सब डिविजन, फर्रुखनगर पर गेट मीटिंग की। साथ ही प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए बृहस्पतिवार को 3 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल की। आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को कर्मचारियों के लिए असुरक्षित बताते हुए कड़ा विरोध किया। कर्मचारियों ने इस मौके पर पहुंच एक्सईएन गौरव चौधरी को बिजली मंत्री हरियाणा सरकार के नाम 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर यूनियन के मानेसर यूनिट प्रधान सतेन्द्र यादव, वरिष्ठ उप प्रधान श्री कृष्ण यादव, सब यूनिट प्रधान फर्रुखनगर विद्यासागर बंटी आदि ने कहा कि ऑनलाइन तबादला नीति बिजली कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। इससे कर्मचारियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत कर्मचारियों को अचानक दूर-दराज के क्षेत्रों में भेज दिया जाता है। इससे उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के सचिव शमशेर सिंह ने कहा कि कई बार नई जगह पर कर्मचारियों को लाइन सिस्टम, कार्य क्षेत्र, उपकरणों की स्थिति और स्थानीय परिस्थितियों की पूरी जानकारी नहीं होती जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें