फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला के कान से सोने की बालियां लेकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से ठगी की गई। नाहरपुर में रहने वाली बिहार के नालंदा निवासी रेणु कुमारी सहेली के साथ सेक्टर-7 गई थीं। वहां उन्हें एक बाइक सवार एक जालसाज मिला, जिसकी बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगी थी। उसने दोनों महिलाओं को कंपनी में गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उस युवक ने दोनों महिलाओं को कंपनी में गार्ड की नौकरी लगवाने के लिए कहा। इसके बाद वह रेणु कुमारी व सुनीता को बाइक पर बैठा लिया और कुछ दूर जाने के बाद सुनीता को बाइक से उतारकर इंतजार करने के लिए कहा। वहां से कुछ दूर जाने के बाद युवक ने रेणु से कहा कि कानों में पहनी हुई बाली उसे उतारकर के दे दो। कंपनी में आपके फोटो खीचेंगे। ऐसे में रेणु ने कानों से सोने की दोनों बाली उतारकर युवक को दे दी। इसके बाद युवक ने रेणु कुमारी को इंतजार करने के लिए कहा। वह कंपनी के सामने बैठ गई तो युवक उसकी सोने की बालियां लेकर भाग गया। जांच अधिकारी एएसआई सुनील ने बताया कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण आरोपी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक सवार युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें