फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभाग : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा महोत्सव-2025 की तैयारियों के लिए एडीसी ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार, जिला युवा महोत्सव-2025 की तैयारियों के लिए एडीसी वत्सल वशिष्ठ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के आयोजन, प्रतिभागियों की भागीदारी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि आगामी आयोजन को लेकर सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियां पूरी सजगता से निभाएं और समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थल पर सुरक्षा, बिजली, स्वास्थ्य और यातायात की व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त कर ली जाएं तथा अधिकारी मौके पर रहकर निगरानी सुनिश्चित करें। एडीसी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं ताकि कार्यक्रम सुचारु व सफल रूप से संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला युवा महोत्सव राष्ट्रीय युवा महोत्सव (10-12 जनवरी 2026) की तैयारियों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सौहार्द, भाईचारा, साहस और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है। गुरुग्राम में यह महोत्सव 29-30 अक्तूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय महोत्सव में भाग लेंगे और वहां से चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतिभागियों की आयु 15-29 वर्ष होनी चाहिए और सभी का पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर अनिवार्य है। पंजीकरण आज से शुरू हो गया है और 24 अक्तूबर 2025 तक किया जा सकता है। एक प्रतिभागी केवल एक श्रेणी में भाग ले सकता है और केवल उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जिसका आधार कार्ड/पीपीपी आईडी है। इस वर्ष जिला एवं राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन विकसित भारत कल्चरल एंड इनोवेशन ट्रैक के अंतर्गत किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत जिला एवं राज्य स्तर पर विज्ञान मेला (साइंस मेला) का भी आयोजन किया जाएगा, जहां नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें