फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी छीनने के साथ ही वसूली करने की दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। पटौदी रोड चौकी की पुलिस ने दुकानदार के साथ मारपीट करके नकदी छीनने और वसूली करने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को हीरा नगर से गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के धारी दुमका गांव निवासी अजय सिंह उर्फ चीनी, बैट्डी (उत्तराखंड) के अतरंगा गांव निवासी ऋतिक भट्ट और अमेठी (उत्तर प्रदेश) के शुकाल्या गांव निवासी रिषभ तिवारी उर्फ भोला के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तीनों की कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता दुकानदार के साथ रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। ऐसे में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की और वसूली करने की धमकी दी। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी अजय सिंह उर्फ चीनी के खिलाफ चोरी करने के संबंध में एक मामला पहले भी गुरुग्राम में दर्ज है। बतादें कि पांच सितंबर को पटौदी रोड चौकी में गांधी नगर निवासी दुकानदार ने मारपीट की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें