फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन साल में जर्जर हुई आलदोका-किरा सड़क

विज्ञापन
आलदोका से किरा सड़क की जर्जर हालत।
विज्ञापन
-बड़े-बड़े गड्ढों से चलना भी मुश्किल, ग्रामीणों में रोष, जल्द सड़क बनाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। करीब तीन वर्ष पहले एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई आलदोका से किरा जाने वाली सड़क अब पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। राहगीरों को हर कदम पर ठोकरों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अनेक परेशानियों का सबब बनता जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन उस समय अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही का ही नतीजा है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क मात्र तीन साल में ही टूट गई। यह सड़क गांव आलदोका, बैंसी, कुर्थला, सूड़ाका समेत करीब आधा दर्जन गांवों को आपस में जोड़ती है। साथ ही इसी मार्ग से ग्रामीण नूंह, पलवल, सोहना और गुरुग्राम जैसे प्रमुख शहरों तक आसानी से पहुंचते थे। सड़क टूटने के बाद अब लोगों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे सफर की दूरी बढ़ गई है। इससे समय के साथ-साथ ईंधन की खपत भी अधिक हो रही है और लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आगे बरसात का सीजन आने वाला है, इस सड़क पर काफी पानी खड़ा हो जाता है। विभाग को चाहिए कि इस बार इस सड़क का उठाकर बनाया जाए तथा पानी के प्राकृतिक बहाव वाले स्थानों पर ब्लॉक लगाए जाएं ताकि सड़क जल्दी न टूटे। बुधराम देशवाल ने कहा, सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और विभाग को इसे तुरंत नए सिरे से बनाना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। कृष्णपाल सिंह ने कहा, सड़क खराब होने से सोहना और पलवल जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग उनके लिए सबसे सुविधाजनक था।सरपंच समय सिंह ने कहा, यह सड़क कई गांवों की जीवनरेखा है। इसके टूटने से हजारों ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। सरकार और प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग करते है।
-
इसे चेक करवाया जाएगा, जल्दी टूटने का क्या कारण रहा तथा आगे इस पर क्या कार्रवाई की जानी है। चेक करवाने के बाद इसका नई सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- प्रदीप सिंधू, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें