फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिवाली से पहले ही बिगड़ी हवा की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची, आठ दिन से लगातार बढ़ रहा एक्यूआई
विज्ञापन


सौम्या गुप्ता

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में ठंड की दस्तक के साथ ही हवा बिगड़ने लगी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस बार दिवाली से पहले ही वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। हर साल ऐसा प्रदूषण स्तर दिवाली के बाद देखने को मिलता था लेकिन इस बार हालात पहले ही चिंताजनक हो गए हैं।



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले आठ दिनों से लगातार एयर क्वाॅलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को एक्यूआई 220 तक पहुंच गया जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक स्तर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा में बढ़ता धुआं, निर्माण कार्यों की धूल और वाहनों से निकलने वाला धुआं इस प्रदूषण की बड़ी वजह हैं।
विज्ञापन




बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने, आंखों में जलन और खांसी जैसी दिक्कतें सामने आने लगी हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाहर निकलते समय मास्क पहनें, वाहनों का कम उपयोग करें और संभव हो तो घर के अंदर रहें। विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली के बाद स्थिति और भी खराब हो सकती है।





तारीख एक्यूआई


6 अक्तूबर 107

7 अक्तूबर 58

8 अक्तूबर 69
9 अक्तूबर 101

10 अक्तूबर 161
11 अक्तूबर 220







इसलिए इन दिनों बढ़ता है एक्यूआई

हवा की कम गति
जब हवा बहुत धीमी चलती है तो प्रदूषकों को फैलाने में असमर्थ रहती है। इससे वे जमीन के पास ही जमा हो जाते हैं।



नमी और इनवर्जन
ज्यादा नमी और इनवर्जन जैसी स्थिति (जब गर्म हवा की एक परत ठंडी हवा और प्रदूषकों को नीचे फंसा देती है) प्रदूषण की समस्या को और बढ़ा देती है। इससे हवा में जहरीले कण लंबे समय तक बने रहते हैं।
विज्ञापन








रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंडी हवा नीचे बैठ जाती है, जिससे प्रदूषक भी नीचे जम जाते हैं। वहीं दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कोशिश करें कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।
-डाॅ. मंजीत, कृषि मौसम विशेषज्ञ केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें