फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल में भरे पानी को एक सप्ताह में निकालने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने किया 14 समस्याओं का निपटारा
विज्ञापन


पांच में कार्रवाई के निर्देश देते हुए आगामी बैठक में मांगी रिपोर्ट



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ड्रेन का पानी स्कूल में भर गया है जिसको एक सप्ताह के अंदर निकालने और पानी की रोकथाम के आदेश कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने दिए हैं। साथ ही कोरोना ऑप्टस सोसाइटी से रात के समय छोड़े जाने वाले सीवर के पानी की समस्या के समाधान के भी आदेश दिए हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल शुक्रवार को गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में शामिल 19 शिकायतों में 14 का मौके पर ही समाधान किया और पांच मामलों में कार्रवाई के निर्देश देते हुए अगली बैठक तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री को गांव हरसरू स्थित सेंट पॉल स्कूल के सचिव ने बताया कि उनके स्कूल में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगती ड्रेन का कुछ हिस्सा खुला होने के कारण पानी भर गया है। इस पर कृषि मंत्री ने जीएमडीए के अधिकारियों से कहा कि वे अगले एक सप्ताह में स्कूल परिसर के जलभराव वाले क्षेत्र को खाली कराएं। साथ ही ड्रेन से निकलने वाले पानी की रोकथाम के लिए भी ठोस इंतजाम किए जाएं।
सेक्टर-37सी से आए एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके घर के साथ लगते खाली प्लाट में कोरोना ऑप्टस सोसाइटी द्वारा रात के समय सीवर का पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे उनके आसपास के क्षेत्र में बीमारी फैलने का भय है। कृषि मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे समिति के सदस्य की अगुवाई में बताए गए स्थान का दौरा कर समस्या का समाधान करवाएं।
पिछली बैठक में फर्रुखनगर के गांव मुसेदपुर से शिकायतकर्ता ने गांव में स्थित एक संस्थान में आईटी कोर्स के लिए बताई गई सुविधाओं का अभाव बताते हुए फीस वापस करने की मांग की थी। बैठक में बताया फीस वापस कर दी गई है। एक अन्य शिकायत में गांव घोषगढ़ निवासी शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र की मृत्यु की पुलिस जांच से असंतुष्टि जाहिर करते हुए किसी अन्य अधिकारी से करवाने की बात कही। जिस पर कृषि मंत्री ने मामले की जांच किसी अन्य एसीपी से कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एचएसवीपी के प्रशासक बलप्रीत सिंह, डीसीपी मुख्यालय दीपक गहलावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन








मोटे अनाज के लिए जागरूकता वाहन को दिखाई झंडी



कृषि मंत्री ने बैठक के बाद जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन व अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के तहत मोटे अनाज के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें