फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित होकर टाटा-407 ने एक्सप्रेसवे की ग्रिल तोड़ी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गुरुग्राम। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर शनिवार को नाहरपुर रूपा के सामने टाटा-407 का टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। रफ्तार अधिक होने की वजह से ट्रक एक्सप्रेसवे का डिवाइडर और ग्रिल तोड़कर दूसरी तरफ आ गया। इसमें बाइकसवार चोटिल हो गया। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच जयपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक रुकवा दिया। क्रेन की सहायता से एक घंटे की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर ट्रैफिक खुलवाया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक आजाद सिंह के मुताबिक शनिवार को दोपहर माल से भरा हुआ टाटा-407 रफ्तार में दिल्ली की ओर जा रहा था। नाहरपुर रूपा गांव के सामने फुट ओवर ब्रिज के पास अचानक ट्रक का चालक साइड का आगे का पहिया पंक्चर हो गया। रफ्तार अधिक होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया और दायीं तरफ ग्रिल तोड़कर दूसरी तरफ आ गया।
इसके चलते दूसरी तरफ से आ रहे वाहन ट्रक से भिड़ते भिड़ते बचे। इसमें एक बाइक सवार को चोट लग गई। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर की तरफ ट्रैफिक रुकवा दिया। इससे एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें