फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध बेचने के बाद उसके पैसे लेकर फरार हुआ वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र से एक वाहन चालक दूध बेचने के बाद मालिक के पैसे लेकर फरार हो गया। स्थिति यह है कि 3 माह बाद भी चालक का कोई अता पता नहीं है। अब जाकर डेयरी संचालक ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूल रूप से रेवाड़ी के गांव औलन्त के रहने वाले सोनू ने पालम विहार थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी न्यू पालम विहार इलाके में अमूल दूध की एजेंसी है। इस पर उन्होंने यूपी के कानपुर के निवासी नरेश को बतौर वाहन चालक रखा था। सोनू के मुताबिक उनकी दूध की गाड़ियां शाम 4 बजे निकलती हैं और रात 10 बजे वापस आ जाती हैं। आरोप है कि 5 अप्रैल को सोनू गाड़ी लेकर गया लेकिन वापस नहीं आया और रात को दूसरी जगह पर गाड़ी खड़ी कर दी। इतना ही नहीं वह बिक्री के 160000 रुपये लेकर फरार हो गया। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें