फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चैंबर आवंटन की मांग पर रात को भी भूख हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

-
- जिला उपायुक्त को 15 दिन के समय के साथ सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस परिसर में चैंबर देने की मांग पर बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर अधिवक्ता रात को भी बैठे रहे। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिन में उन्हें चैंबर की जगह देने पर काम करने का निवेदन किया है। अगर 15 दिनों में इस पर काम नहीं होता है तो वह फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते न्यायिक कार्य भी प्रभावित रहा।
बृहस्पतिवार को जिला अदालत परिसर में ब्लॉक सी की पार्किंग में 200 से ज्यादा अधिवक्ता हड़ताल पर मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य अधिवक्ताओं ने हड़ताल को समर्थन दिया। प्रदेश में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी बार गुरुग्राम की ही है। जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम में 10 हजार से ज्यादा अधिवक्ता रजिस्टर्ड है। अधिवक्ताओं के पास चैंबर और सीट की काफी कमी है।
विज्ञापन


ऐसे में अधिवक्ता काफी समय से टावर ऑफ जस्टिस में अधिवक्ताओं के लिए जगह आरक्षित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन टावर ऑफ जस्टिस में सिर्फ जज लाइब्रेरी, पार्किंग और कैंटीन के लिए जगह प्रस्तावित है।
विज्ञापन

-
वर्जन
अधिवक्ताओं की जरूरत के लिए हड़ताल की गई। अधिवक्ताओं के पास बैठने की पर्याप्त सीटें नहीं है। जिला उपायुक्त को इसको लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। अगर 15 दिनों में इस पर काम नहीं होता है तो फिर से हड़ताल की जाएगी। - निकेश राज यादव, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें