फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्नातक दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई तक जारी, रोज बन रही मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ पेज के लिए
विज्ञापन

100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क देने पर मिल रहा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बीते जून महीने से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में अब भी सीटें खाली हैं। इस कारण 30 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया को बढ़ा दिया गया है। विलंब से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
वर्तमान में कॉलेजों में प्रतिदिन मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है और उसी के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रवेश लेने के लिए छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, इसके लिए रोजाना मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। विद्यार्थी समय रहते दाखिला ले लें। जिससे आखिरी समय में किसी तरह कोई समस्या का सामना न करना पड़े। - सरिता, दाखिला नोडल अधिकारी, सेक्टर 14 कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें