फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोगी काया के लिए जीवन में योग अपनाएं : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एडीसी ने योग मैराथन को किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला प्रशासन, आयुष विभाग हरियाणा व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नई अनाज मंडी से जिला सचिवालय तक योग मैराथन निकाली गई। अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने इस योग मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एडीसी ने उपस्थितजन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे निरोगी काया के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई योग मैराथन नई अनाज मंडी से होते हुए जिला सचिवालय तक पहुंची। योग मैराथन में जिला खेल विभाग के खिलाड़ी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों सहित महिलाओं ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। करो योग रहो निरोग आदि के नारे लगाते हुए नूंह में योग के प्रति जागरुकता की अलख जगाई गई। इस दौरान आयुष विभाग के योग सहायकों व योग विशेषज्ञों ने नागरिकों को प्रोत्साहित किया कि वे नियमित रूप से योग करें। स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाएं। यदि हम नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगे तो खुद को बीमारियों से सुरक्षित रख सकेंगे। योग को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिला व खंड स्तर पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें लोगों को अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम नूंह अश्वनी कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ. कमर मोहम्मद, डीएफएससी रामेश्वर मुदगिल, जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, योग नोडल अधिकारी डा. यशवीर सिंह, डा. मनोज, डा. शंशाक, सहित खेल विभाग के प्रशिक्षक, आयुष विभाग से योग सहायक व योग विशेषज्ञ, खिलाड़ी तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन : 2 एडीसी रेनु सोगन मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित करती हुई।



स्वस्थ हरियाणा की मजबूत बुनियाद बनी निरोगी हरियाणा योजना
निरोगी हरियाणा की प्रगति समीक्षा बैठक में डीसी प्रशांत पंवार ने दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त ने निरोगी हरियाणा योजना के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए बधाई दी है। डीसी ने कहा कि सभी पात्र नागरिक निरोगी हरियाणा योजना के तहत अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं, इसके लिए परिवार पहचान पत्र साथ में लाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश देते हुए कहा कि जो भी पात्र नागरिक ओपीडी के लिए आता है, उसकी जांच अवश्य करें और परिवार पहचान पत्र भी लाने को कहें ताकि बीमारी मिलने पर तत्काल इलाज शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

निरोगी हरियाणा योजना के तहत हरियाणा के अंत्योदय सूचीबद्ध परिवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिन परिवारों की आय 1. 80 लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम हैं, उन्हें इसमें शामिल किया गया है। सिविल सर्जन, डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि निरोगी हरियाणा योजना के अन्तर्गत जिला नूंह के सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार कुल अंत्योदय परिवार की लगभग एक लाख से ज्यादा की संख्या है। इन सभी परिवारों के सदस्यों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निरोगी हरियाणा योजना के अन्तर्गत एक अलग से रजिस्ट्रेशन काउंटर, चिकित्सा अधिकारी व पैरामैडिकल स्टाफ, प्रयोगशाला तकनीशियन की टीम द्वारा अंत्योदय परिवारों के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य जांच निशुल्क करवाई जा रही है।

फोटो कैप्शन : खंड नूंह में आयोजित निरोगी हरियाणा कैम्प का लाभ लेते हुए लाभार्थी।





टेबलेट पर होमवर्क करने से मिलेगा समर हीरो टीचर व स्टूडेंट अवार्ड
ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों मेंं टेबलेट आधारित लर्निंग मॉडल को बढ़ावा देना लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। गर्मियों की छुट्टियों का ज्यादा से ज्यादा होमवर्क टेबलेट पर करने से शिक्षकों व छात्रों को समर हीरो टीचर व समर हीरो स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। हरियाणा सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक सरकार की प्राथमिकता को समझें और ई-लर्निंग पर फोकस करें।
विज्ञापन

डीईओ परमजीत चहल ने कहा कि समर हीरो टीचर व समर हीरो स्टूडेंट कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों व छात्रों को ई-लर्निंग की आदत डालना, छुट्टियों मेंं भी ई-लर्निंग के माध्यम से होमवर्क करना है। कार्यक्रम के तहत छात्र को सप्ताह मेंं कम से कम दो होमवर्क टेबलेट पर करने होंगे, एक क्विज करनी होगी और लगातार एक घंटा कम से कम टैब का उपयोग करना होगा। इसी तरह शिक्षक को भी सप्ताह मेंं कम से कम दो होमवर्क छात्र को टेबलेट पर भेजने होंगे और लगातार एक घंटा टैब का उपयोग करना होगा। यह कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल ने बताया कि जिले में 1729 अध्यापक और 20 हजार 818 छात्र टेबलेट उपयोग कर रहे हैं। शिक्षकों को टैब उपयोग करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क की व्यवस्था कर रही है। इसलिए स्कूल मुखिया अपने-अपने बीईओ के माध्यम से ड्यूल डेस्क की डिमांड भेजें, ताकि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें