फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: परिणाम आते ही गुरुग्राम के कॉलेजों में दाखिले की हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कोर्सों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 से 31 मई तक किए जा सकते हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 12वीं का रिजल्ट आने के बाद गुरुग्राम के कॉलेजों में एडमिशन को लेकर काफी हलचल तेज हो गई है। कॉलेजों और ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थी जानकारी लेने व आवेदन करने में जुट गए हैं। सभी छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स में दाखिला पाने की कोशिश कर रहे हैं। कन्या महाविद्यालय, द्रोणाचार्य कॉलेज और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्सों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 से 31 मई तक चलेंगे।
सेक्टर-14 स्थित कन्या महाविद्यालय गुरुग्राम के प्राचार्य जितेंद्र ने बताया दस्तावेज सत्यापन 9 मई से 06 जून तक होगा और आपत्तियों का निपटारा होगा। 8 जून को योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। पहली काउंसलिंग की मेरिट सूची 10 और 11 जून जारी होगी। जिसकी फीस 12 से 15 जून जमा होगी। दूसरी काउंसलिंग की मेरिट सूची 16 और 17 जून को जारी होगी। जिसकी फीस 18 से 22 जून तक जमा होगी। बची सीटों के लिए 24 जून को ऑफलाइन काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

वहीं द्रोणाचार्य कॉलेज की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिका ने बताया कि 1 जून तक आवेदन में सुधार होगा। दस्तावेजों की जांच और शिकायतों का निपटारा 6 जून तक होगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर 8 जून को पात्र छात्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहली काउंसलिंग के तहत 10 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 11 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिसकी फीस 12 से 15 जून तक जमा होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगा। सीटें खाली पर विभाग ओपन काउंसलिंग भी करवा सकता है।
विज्ञापन

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर संजय कौशिक ने बताया कि 9 मई से 6 जून तक दस्तावेजों की जांच होगी। 8 जून को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। पहली और दूसरी काउंसलिंग की मेरिट सूची जून माह में चरणबद्ध तरीके से जारी होगी। उन्होंने बताया कि बची हुई सीटों को भरने के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें