फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड की कॉपी पर बिना हस्ताक्षर कराए कमरा देने पर होटल संचालक धरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फर्जी आधार कार्ड से होटल में कमरा लेकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने होटल संचालक के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान सेक्टर-67 निवासी आर्यन और होटल संचालक सोनीपत के बुटाना गांव निवासी रामफूल के रूप में हुई है। नाबालिग की मां की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस की जांच में पता चला कि आर्यन की मुलाकात नाबालिग से 15 दिन पहले एक मॉल में हुई थी। मुलाकात होने पर दोनों ने आपस में इंस्टाग्राम आईडी शेयर कर ली और बातचीत करने लगे। आरोपी आर्यन रविवार को बहलाकर होटल में ले गया और नाबालिग के फर्जी आधार कार्ड से होटल का कमरा किराये पर लेकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी होटल संचालक की तरफ से एप पर आधार कार्ड चेक किए बिना और आधार कार्ड की कॉपी पर बिना हस्ताक्षर कराए नाबालिग को होटल में कमरा किराये पर देने पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें