फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने मिटाया बहन का सुहाग: जीजा की हत्या कर लाश को तेल डालकर जलाया, हत्यारा बोला- गोरेलाल की थी दो गलती

Mon, 22 Jul 2024 06:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पुलिस कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशानुसार सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने हत्यारोपी एमपी के छतरपुर निवासी 21 वर्षीय राजेश उर्फ छोटू को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोरेलाल उसकी बहन को परेशान करता था। वह उसकी बीमार बहन को दवाई भी नहीं दिलाता था। 
विज्ञापन
साले ने जीजा को मारकर जलाया - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 पार्ट-1 में अपने जीजा की हत्या कर शव जलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका जीजा गोरेलाल उसकी बहन को परेशान करता था। वह उसकी बीमार बहन को दवाई भी नहीं दिलाता था। जिसके चलते उसने शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी थी।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप के अनुसार मध्य प्रदेश के छत्तरपुर निवासी 35 वर्षीय गोरेलाल उर्फ हल्ला राजमिस्त्री का काम करता था। उसका साला राजेश एक निर्माणाधीन भवन में चौकीदारी का काम करता था। बीती 18 जुलाई की रात को गोरेलाल अपने साथियों के साथ राजेश से मिलने आया था। जहां उन्होंने शराब पी और उनका किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद अचानक राजेश गायब हो गया।
 

सुबह राजेश ने शराब पीने वाले एक व्यक्ति से कहा कि वह गैलरी में जाकर देखे। जब वह गैलरी में गया तो वहां गोरेलाल की जली हुई लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशानुसार सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने हत्यारोपी एमपी के छतरपुर निवासी 21 वर्षीय राजेश उर्फ छोटू को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोरेलाल उसकी बहन को परेशान करता था। वह उसकी बीमार बहन को दवाई भी नहीं दिलाता था। जिसके चलते उसने सेक्टर-15 स्थित मकान में अपने जीजा गोरेलाल के साथ शराब पी। जब गोरेलाल को ज्यादा नशा हो गया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसे बाद गोरेलाल के शव पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें