फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमले के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को डीसीपी के समक्ष किया गया था पेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व वायुसेना अधिकारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दीपक मावी को मंगलवार को सेक्टर-65 थाना पुलिस ने डीसीपी के समक्ष पेश किया। वहां से आरोपी को जमानत मिल गई। डीसीपी के जमानत के आदेश के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया।

सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला किया गया। उन पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हुआ, जिसके लिए अस्पताल में ऑपरेशन करना पड़ा। पीड़ित अमित कुमार गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रहे थे। उनके साथ हुई यह घटना 10 सितंबर की रात सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 7 घंटे के भीतर ही सोमवार शाम आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान फरीदाबाद के कोट गांव निवासी 24 साल के दीपक मावी के तौर पर हुई। मंगलवार को आरोपी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें