फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अमेजन कंपनी के 88 लाख रुपये के माल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अमेजन कंपनी के 88 लाख रुपये के माल चोरी के मामले में नूंह के गांव शिकरावा निवासी चालक सलमान मजीद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई पूरी करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि सौम्य करियर ट्रांसपोर्ट कंपनी गुरुग्राम के कर्मचारी शुभम जितेंद्र अग्रवाल ने पारशिवनी (महाराष्ट्र) थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी का ट्रक-कंटेनर अमेजन कंपनी का माल लेकर 26 अगस्त को बंगलुरु से गुरुग्राम भेजा गया था। बंगलुरु के अमेजन गोदाम से सील की गई गाड़ी को तीन दिन में गुरुग्राम पहुंचना था लेकिन 28 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे गाड़ी का जीपीएस ट्रैक नागपुर-जबलपुर रोड पर आशु ढाबा खंडाला शिवर के पास बंद हो गया। जब शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचे तो गाड़ी वहां खड़ी मिली लेकिन ड्राइवर सलमान मजीद और क्लीनर मुस्तफा अब्दुल्ला निवासी नूंह दोनों गायब थे। जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी के केबिन को गैस कटर से काटा गया था और कंटेनर के अंदर का माल अस्त-व्यस्त पड़ा था। बाद में अमेजन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गिनती की तो पाया कि करीब 88 लाख 79 हजार 863 रुपये मूल्य का माल गायब था। जिसमें महंगे मोबाइल, हार्ड डिस्क, की-बोर्ड, बेबी प्रोडक्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वारदात ड्राइवर और क्लीनर की मिलीभगत से की गई थी और दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। नूंह पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो निरीक्षक सुभाष प्रबंधक अफसर थाना पिनगवां के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय नेटवर्क के जरिए आरोपी सलमान पुत्र मजीद निवासी शिकरावा को गांव से दबोच लिया और महाराष्ट्र पुलिस को सूचित कर उनके हवाले कर दिया। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए मोबाइल जल्द ही प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो: पुलिस गिरफ्त में ट्रक का चालक आरोपी सलमान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें