फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज अदालत में किया जाएगा पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृत महिला के पति सोनू का किसी युवती के साथ अफेयर चल रहा था। इसका विरोध करना ही नैंसी की हत्या कर कारण बना। आरोपी पति को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से कानपुर के टेंडा गांव निवासी नैंसी (20) अपने पति सोनू के साथ मानेसर में किराये पर रहती थी। सोनू मानेसर क्षेत्र में ऑटो चलाता था। बीते शुक्रवार की सुबह नैंसी का शव मानेसर सेक्टर-1 के पीछे झुग्गियों में मिला था। पुलिस टीम ने पुलिस की सीन ऑफ-क्राइम, एफएसएल व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। संदेह के आधार पर मृतका के पति सोनू से पूछताछ की गई। पूछताछ में सोनू ने अपनी पत्नी नैंसी की गला घोंटकर हत्या करने के बारे में बताया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोनू व नैंसी की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। इनका नौ माह का एक बेटा है। जांच अधिकारी बलराज ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें