फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वालों से खरीदता था
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वालों से सामान खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीते सोमवार अदालत से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने आरोपी से 1200 रुपये नकदी बरामद की है।
आरोपी की पहचान फरीदाबाद के सूर्या विहार निवासी शनि उर्फ कुलदीप के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान आरोपी शनि उर्फ कुलदीप ने बताया कि चोरी के लैपटॉप को अपने अन्य साथी आरोपी समीर उर्फ लालू व रमेश दिवाकर से तीन हजार रुपये में खरीदकर एक अन्य व्यक्ति को 10 हजार रुपये में बेचा था। पुुलिस ने आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 18 मार्च को एक व्यक्ति ने सेक्टर-53 थाने में गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी शनि उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें