17 से 20 अगस्त तक देहरादून में होगी एशियाई ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड आइस स्केटिंग चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की युवा खिलाड़ी आस्मी ने द्वितीय दक्षिण एशियाई ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अद्वित्या यादव का चयन एशियाई ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह जूनियर डी गर्ल्स वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अद्वित्या यादव 17 से 20 अगस्त तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित आइस स्केटिंग हिमाद्री रिंक में होने वाली एशियाई ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगी।
प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अद्वित्या आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।