फिरोजपुर झिरका। शहर थाना क्षेत्र में एक युवक को लाठियों से पीटा गया है। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अलवर के एक अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित युवक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में इरफान निवासी गांव कामेडा ने बताया कि 9 मई को उसका भांजा शाहिद और वसीम निवासी कामेडा दिल्ली–अलवर रोड पर ठेके के सामने शराब पी रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को घर भेज दिया। इसके बाद शाम करीब 6 बजे शाहिद फिर से ठेके पर गया। वहां वसीम के परिजनों ने लोहे की रॉड और लाठी से हमला कर शाहिद का सिर फाड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को फिरोजपुर झिरका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया शुरू कर दी है।