आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने हत्या के छह दिन बाद मोहम्मदपुर झाड़सा गांव के पास जमीन से युवक का शव बरामद किया है। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या करने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
गुरुग्राम के उद्योग विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसको गुरुग्राम के मोहम्मदपुर झाड़सा गांव के पास जमीन में दबा दिया। युवक के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उद्योग विहार थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। शक के आधार पर उसी इमारत में रहने वाले युवक से पूछताछ की गई तो हत्या मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने हत्या के छह दिन बाद मोहम्मदपुर झाड़सा गांव के पास जमीन से युवक का शव बरामद किया है। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या करने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मृत युवक की पहचान मौलाहेड़ा गांव में किराए पर रहने वाले विक्रम के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से बिहार के नवादा निवासी बताया जा रहा है और उद्योग विहार स्थित एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था।
विक्रम छह दिन पहले कंपनी में जाने के लिए घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा था। परिवार वालों ने उद्योग विहार थाने में विक्रम की गुमशुदगी की शिकायत दी थी और विक्रम के गायब होने के पीछे पड़ोस में रहने वाले युवकों पर शक जताया था। पुलिस ने जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की विक्रम की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। उद्योग विहार थाने के प्रभारी बलराज ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।