फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वीजा और टिकट थमाया, मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सामने आई सच्चाई, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले युवक से यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने युवक को फर्जी वीजा व फर्जी ऑफर लेटर भेज दिया। थाना साइबर सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाबा नगर निवासी अजरूदीन सैफी ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा जो अरिया इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से था। वह युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के बारे में था। इसके बाद उन्होंने फेसबुक के पेज को ओपन किया और उसमें दिए हुए नंबर पर कॉल की। आरोपी ने अपना नाम रहमान चौधरी बताया। उसने बताया की उनका अंतरराष्ट्रीय परामर्श कॉल लोगों को यूरोप में जॉब दिलाता है जिसके लिए उसके सर्विस चार्ज, वीजा आने के बाद 50 प्रतिशत और बाकी 50 प्रतिशत टिकट के बाद देने होते हैं।
विज्ञापन


उनको सब ठीक लगा तो उन्होंने पासपोर्ट, आधार कार्ड, फोटो की कॉपी उनको व्हाट्सएप के जरिये भेज दी। उसके बाद उनके पास रहमान चौधरी ने उनको ट्रीजा ग्रुप ऑफ कंपनीज अल्बानिया का ऑफर लेटर भेजा। कुछ दिन बाद उनको वीजा भेज दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के बताए हुए खाते में 40 हजार रुपये भेज दिए।

कुछ दिन बाद रहमान ने फ्लाइट टिकट भेजी जो दुबई एयरलाइंस की थी। फ्लाइट मुंबई से तिराना (अल्बानिया) की थी। फ्लाइट 15 अगस्त 2025 को सुबह 5:20 बजे मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-2 से जाने वाली थी। उसके बाद उन्होंने आरोपियों के बताए हुए खाते में एक लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

11 अगस्त को वह फरीदाबाद से मुंबई पहुंच गए। उनकी आरोपी रहमान से मुंबई जाने के बाद बात होती रही। 14 अगस्त को उन्होंने आखिरी बार रहमान से बात करने के लिए फोन किया तो उनका फोन बंद था। उन्होंने अन्य आरोपियों को भी फोन किया तो सब के नंबर बंद थे। 15 अगस्त की सुबह जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उनको पता चला कि आरोपी ने जो वीजा दिया था वह फर्जी था। वहीं टिकट भी रद्द था। इस वजह से एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने उनको वापस भेज दिया। जिसके बाद वह वापस फरीदाबाद आ गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें